Monday, 14 September 2026 | 11:01 PM
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तो पुलिस ने दबोचा

लखनऊ में बुधवार को भोजपुरी गाने पर एक युवक का बुलेट पर हाथ छोड़कर पिस्टल लहराते हुए विडियो सोशल मीडिया र तेजी से वायरल हो रहा हैं। यह वीडियो इकाना स्टेडियम के आस- पास का बताया जा रहा हैं। हालांकि पुलिस ने देर शाम को युवक की पहचान कर पकड़ लिया और पूछताछ करने कर उसके पास से लाइटर वाली नकली पिस्टल बराम
Share:
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तो पुलिस ने दबोचा
Read in your preferred language.

लखनऊ में बुधवार को भोजपुरी गाने पर एक युवक का बुलेट पर हाथ छोड़कर पिस्टल लहराते हुए विडियो सोशल मीडिया र तेजी से वायरल हो रहा हैं। यह वीडियो इकाना स्टेडियम के आस- पास का बताया जा रहा हैं। हालांकि पुलिस ने देर शाम को युवक की पहचान कर पकड़ लिया और पूछताछ करने कर उसके पास से लाइटर वाली नकली पिस्टल बरामद हुई । सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने युवक से पूछताछ कर उसकी बुलेट को सीज करने के साथ ही पूछताछ करने में जुटी हैं।
इकाना स्टेडियम के आसपास एक तिलकधारी युवक का सफेद रंग की बुलेट पर दोनों हाथ छोड़कर कमर के पीछे साइड से एक पिस्टल निकाल कर बुलेट चलाता दिखाई दे रहा हैं। इतना ही नहीं युवक का जो वीडियो बना रहा था, वह भी किसी दूसरी बाइक पर बैठकर ही बनाया गया हैं।
इस वीडियो को बुलेट चलाने वाले युवक ने अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट भी किया है और अब तक यह वीडियो वायरल होने के बाद 1.5 मिलियन लोगों ने देखने के साथ ही 35 हजार नौ सौ लोगों ने पसंद किया हैं। वही, उसकी वीडियो पर 96 लोगों ने कमेंट्स और 63 लोगों ने शेयर करी हैं। वायरल वीडियो होने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने बुधवार देर शाम को वायरल वीडियो में दिख रहे युवक को दबोच लिया।