Tuesday, 15 September 2026 | 5:56 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत के मुकदमे में समझौता न करने पर पीड़िता के भाई को पीटा

पूरनपुर की किशोरी को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म, पॉस्को के आरोपी ने कोर्ट में चल रहे मुकदमे को लेकर हुई कहासुनी पर पीड़िता के भाई की पिटाई कर घायल कर दिया। घायल को गंभीर हालत में इलाज को लखनऊ ले जाया गया है। हजारा पुलिस ने आरोपी गांव शांतीनगर निवासी रंजीत यादव को गिरफ्तार कर चालान किया है। वर्ष 2017
Share:
पीलीभीत के मुकदमे में समझौता न करने पर पीड़िता के भाई को पीटा
Read in your preferred language.

पूरनपुर की किशोरी को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म, पॉस्को के आरोपी ने कोर्ट में चल रहे मुकदमे को लेकर हुई कहासुनी पर पीड़िता के भाई की पिटाई कर घायल कर दिया। घायल को गंभीर हालत में इलाज को लखनऊ ले जाया गया है। हजारा पुलिस ने आरोपी गांव शांतीनगर निवासी रंजीत यादव को गिरफ्तार कर चालान किया है।

वर्ष 2017 में हजारा थाना क्षेत्र की एक किशोरी को बहलाकर गांव शांतीनगर निवासी रंजीत यादव ले गया था। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान किया था। हालांकि आरोपी ने किशोरी के बालिग होने पर उससे शादी कर ली।

एसओ हजारा परमेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद भी पीड़िता से शादी को लेकर आरोपी का उसके घर आनाजाना है। एक दिन पूर्व आरोपी की पीड़िता के भाई से चल रहे मुकदमे को लेकर कहासुनी हो गई। तब आरोपी ने पीड़िता के भाई की पिटाई कर मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया। इलाज को घायल को लखनऊ ले जाया गया है। मारपीट करने पर पुराने मुकदमा के पीड़िता ने एक दिन पहले रंजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसओ ने बताया कि मुकदमा में समझौते की कोशिश को लेकर आरोपी जमानत के बाद दोबारा तारीखों पर नहीं गया। इस पर उसका वारंट जारी किया गया। रंजीत को वारंट में गिरफ्तार कर चालान किया गया है।