Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
UP News

पीलीभीत में मुख्य सड़क पर अवैध रूप से लगती हैं सब्जी की दुकानें

बीसलपुर में बारह पत्थर रोड पर नई सब्जी मंडी के कुछ दुकानदार पिछले वर्षों से मुख्य सड़क पर अवैध रूप से दुकानें लगाते चले आ रहे हैं। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। बारह पत्थर रोड पर गोपी टाकीज के पास नई सब्जी मंडी की कुछ दुकानें मुख्य सड़क पर अवैध रूप से लगती हैं। इससे उधर का आवागमन प्रभावित हो
Share:
पीलीभीत में मुख्य सड़क पर अवैध रूप से लगती हैं सब्जी की दुकानें
Read in your preferred language.

बीसलपुर में बारह पत्थर रोड पर नई सब्जी मंडी के कुछ दुकानदार पिछले वर्षों से मुख्य सड़क पर अवैध रूप से दुकानें लगाते चले आ रहे हैं। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत होती है।

बारह पत्थर रोड पर गोपी टाकीज के पास नई सब्जी मंडी की कुछ दुकानें मुख्य सड़क पर अवैध रूप से लगती हैं। इससे उधर का आवागमन प्रभावित होता है। आने-जाने वालों को भी काफी परेशानी आती है। राहगीरों की साइकिलें और बाइकें जब इन दुकानदारों की अवैध दुकानों से छू जाती हैं तो वे झगड़ने को तैयार हो जाते हैं। समस्या अधिकारियों के संज्ञान में भी है। बावजूद इसके समाधान नहीं हो पा रहा है। उपजिलाधिकारी महीपाल सिंह ने बताया कि यह समस्या उद्योग व्यापार मंडल के पदााधिकारियों के माध्यम से उन्हें मालूम हो चुकी है। जल्द समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।