Tuesday, 15 September 2026 | 6:39 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में हिंदू महासभा की विभिन्न इकाइयों का हुआ गठन

पीलीभीत में अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक रविवार को गांधी स्टेडियम में हुई। इस दौरान महासभा की जिला, नगर एवं युवा टीम की घोषणा की गई। बैठक में हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा का जनपद इकाई का गठन कर दिया गया है। अब सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को संगठन से
Share:
पीलीभीत में हिंदू महासभा की विभिन्न इकाइयों का हुआ गठन
Read in your preferred language.

पीलीभीत में अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक रविवार को गांधी स्टेडियम में हुई। इस दौरान महासभा की जिला, नगर एवं युवा टीम की घोषणा की गई।

बैठक में हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा का जनपद इकाई का गठन कर दिया गया है। अब सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर महासभा को मजबूत बनाएं।

बैठक में मयंक जायसवाल को जिला महामंत्री, शलभ गंगवार, अमन संजोग, गौरव शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, सेवक विशाल को नगर अध्यक्ष, बॉबी चौधरी को नगर महामंत्री, मुकेश कुमार को युवा जिलाध्यक्ष एवं आयुष सक्सेना को युवा जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। संवाद