Tuesday, 15 September 2026 | 4:02 PM
भारत

चार गोल्ड मेडल जीतने वाली उत्तर प्रदेश की शूटर बेटी जागृति सिंह मौर्या को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया फोन

चार गोल्ड मेडल जीतने वाली उत्तर प्रदेश की शूटर बेटी जागृति सिंह मौर्या को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दफ्तर ने फोन करके मदद का आश्वासन दिया है. इसके साथ ही ओपन एयर गन का कोटेशन मंगा लिया गया है. डिप्टी सीएम ने जल्द से जल्द ओपन एयर गन उपलब्ध कराने को कहा है.उधर जागृति के पिता ने डिप्टी सीएम के
Share:
चार गोल्ड मेडल जीतने वाली उत्तर प्रदेश की शूटर बेटी जागृति सिंह मौर्या को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया फोन
Read in your preferred language.

चार गोल्ड मेडल जीतने वाली उत्तर प्रदेश की शूटर बेटी जागृति सिंह मौर्या को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दफ्तर ने फोन करके मदद का आश्वासन दिया है. इसके साथ ही ओपन एयर गन का कोटेशन मंगा लिया गया है. डिप्टी सीएम ने जल्द से जल्द ओपन एयर गन उपलब्ध कराने को कहा है.उधर जागृति के पिता ने डिप्टी सीएम के ऑफिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है.

कौशांबी के सिराथू तहसील के धुमाई गांव की रहने वाली जागृति सिंह मौर्या को जल्द ही एयरगन मिल सकता है. डिप्टी सीएम के कार्यालय से जागृति सिंह को फोन किया गया .पहले हाल चाल लिया गया. इसके बाद खेल के बारे में पूछा गया. कार्यालय के अधिकारियों ने जागृति सिंह को आश्वस्त किया है कि उन्हें जल्द ही एयरगन मुहैया कराई जायगी .जागृति सिंह मौर्या ने रायफल शूटिंग में चार गोल्ड मेडल जीते हैं. इसकी शुरूआत जागृति सिंह ने वर्ष 2016 में गोरखपुर से की थी. इसके बाद जागृति सिंह ने पलटकर नहीं देखा. जागृति ने राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में वर्ष 2017, 2018 और वर्ष 2019 में गोल्ड मेडल जीते.