Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
UP News

UPSC CSE 2022 Final Result: सिविल सेवा फाइनल परिणाम जारी, टॉप 4 में गर्ल्स शामिल, टॉपर लिस्ट करें चेक यहां

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। वहीं मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी । एजुकेशन डेस्क। UPSC CSE 2022 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज 23 मई, 2023 को सिविल सेवा 2022 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए
Share:
UPSC CSE 2022 Final Result: सिविल सेवा फाइनल परिणाम जारी, टॉप 4 में गर्ल्स शामिल, टॉपर लिस्ट करें चेक यहां
Read in your preferred language.

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। वहीं मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी ।

एजुकेशन डेस्क। UPSC CSE 2022 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज 23 मई, 2023 को सिविल सेवा 2022 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग ने फाइनल परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर की है। इस परीक्षा परिणाम की राह देख रहे अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी नतीजों की जांच कर सकते हैं। सिविल सेवा की परीक्षा में इस साल भी, फीमेल्स ने टॉप 3 रैंक पर कब्जा जमाया है। टॉपर लिस्ट देखें तो इशिता किशोर ने AIR 1 हासिल की है। इसके बाद गरिमा लोहिया दूसरे नंबर पर और उमा तीसरे नंबर पर रही हैं। वहीं, चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा रहीं हैं।

UPSC CSE 2022 Final Result: ये हैं यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल परीक्षा के टॉपर

1 इशिता किशोर

2 गरिमा लोहिया

3 उमा हरति एन

4 स्मृति मिश्रा

5 मयूर हजारिका

6 गहना नव्या जेम्स

7 वसीम अहमद भट

8 अनिरुद्ध यादव

9 कनिका गोयल

10 राहुल श्रीवास्तव

11 परसंजीत कौर

12 अभिनव सिवाच

13 विदुषी सिंह

14 कृतिका गोयल

15 स्वाति शर्मा

16 शिशिर कुमार सिंह

17 अविनाश कुमार

भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह 'ए' और समूह 'बी' में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसाा की गई है। अनुशंसित 933 उम्मीदवारों में से 345 सामान्य वर्ग के हैं, 99 ईडब्ल्यूएस के हैं, 263 ओबीसी के हैं, 154 एससी के हैं, 72 एसटी के हैं। 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।