Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में सड़क किनारे खड़े थे मामा और दो भांजे, पीछे से रफ्तार में आई मौत…छीन ली तीनों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। परिजन को सूचना दी गई है। घटना बरनाहाल थाना क्षेत्र के इकहरा गां
Share:
मैनपुरी में सड़क किनारे खड़े थे मामा और दो भांजे, पीछे से रफ्तार में आई मौत…छीन ली तीनों की जिंदगी
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। परिजन को सूचना दी गई है।

घटना बरनाहाल थाना क्षेत्र के इकहरा गांव के पास की है। दरअसल, दिहूली गांव निवासी सोहेल खान के भांजे आमिर (18) निवासी-जाटवपुरी, फिरोजाबाद और सैफ (17) निवासी-मोहम्मदगंज, फिरोजाबाद मोहर्रम पर उसके घर आए थे। मंगलवार की सुबह वह दोनों भांजों को लेकर बरनाहाल गया था।

सुबह करीब 9 बजे वहां से तीनों लोग बाइक पर घर लौट रहे थे। इकहरा गांव के पास बाइक बंद हो गई। इस पर सोहेल ने बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर दिया। आमिर बाइक मिस्त्री था तो वह बाइक देखने लगा। अन्य दोनों लोग पास में ही खड़े थे। इसी समय पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया।

आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जब तक उन्हें अस्पताल ले जाती तब तक आमिर और कैफ ने दम तोड़ दिया। सोहेल की सांस चल रही थी। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। खबर मिली तो परिजन में चीख पुकार मच गई।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ