Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
UP News

पीलीभीत में दो युवक गंभीर रूप से घायल, सांड़ से टकराई बाइक

बजाज पॉवर प्लांट के सामने सांड़ से टकराकर बाइक सवार गांव जियोरहा कल्यानपुर निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक युवक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर परिजन उसे बरेली ले गए हैं। गांव जियोरहा कल्यानपुर निवासी चंदन कुमार (32) और वीरेंद्र (28) मंगलवार शा
Share:
पीलीभीत में दो युवक गंभीर रूप से घायल, सांड़ से टकराई बाइक
Read in your preferred language.

बजाज पॉवर प्लांट के सामने सांड़ से टकराकर बाइक सवार गांव जियोरहा कल्यानपुर निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक युवक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर परिजन उसे बरेली ले गए हैं।

गांव जियोरहा कल्यानपुर निवासी चंदन कुमार (32) और वीरेंद्र (28) मंगलवार शाम बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने आए थे। रात करीब नौ बजे घर लौटते समय पीलीभीत मार्ग पर बजाज पॉवर प्लांट के पास उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।