Tuesday, 15 September 2026 | 5:56 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के गांव फरदिया माधोपुर के रहने वाले हरिसिंह पुत्र अनोखे लाल शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे अपने खेत पर आलू की बुआई कराने जा रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार नेशनल हाईवे को क्राॅस करते समय अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी अमरिया लाया गया। जहां डॉक्टरो
Share:
पीलीभीत में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
Read in your preferred language.

पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के गांव फरदिया माधोपुर के रहने वाले हरिसिंह पुत्र अनोखे लाल शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे अपने खेत पर आलू की बुआई कराने जा रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार नेशनल हाईवे को क्राॅस करते समय अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी अमरिया लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा दियोरिया निवासी उमेद मियां (16) शुक्रवार की देर रात बाइक से बीसलपुर से अपने गांव लौट रहा था। सामने से आ रही बाइक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग भी घायल हो गए।

अमरिया क्षेत्र के गांव फरदिया माधोपुर निवासी हरि सिंह (45) पुत्र अनोखे लाल का हरिद्वार नेशनल हाईवे के पास खेत है। शनिवार को उनके खेत पर आलू बुआई का काम चल रहा था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह खेत की ओर जा रहे थे। इस दौरान मंदिर के सामने स्थित हाईवे को क्राॅस करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें सीएचसी अमरिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हरि सिंह के दो पुत्र व एक पुत्री है। घटना के बाद से पत्नी मुन्नी देवी का रोरोकर बुरा हाल है।

बीसलपुर के दियोरिया निवासी फूल मियां ने बताया कि उनका इकलौता पुत्र उमेद मियां (16) शुक्रवार को देर रात बीसलपुर रोड पर स्थित पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहा था। बाइक पर गांव का शिवम भी था। गन्ना सेंटर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़त हो गई। भिड़ंत में उमेद, शिवम के अलावा दूसरी बाइक पर सवार दियोरिया निवासी सौरभ, दिनेश और थाना बिलसंडा के गांव टेड़ा श्रीराम निवासी पंचम लाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर पर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उमेद को मृत घोषित कर दिया। इस बीच गांव से काफी लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आ गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थिति नाजुक होने के कारण सौरभ को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।