Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में सड़क हादसों में युवक सहित दो की मौत

फिरोजाबाद, 14 जनवरी . जनपद में Sunday को अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत मैनपुरी के युवक सहित दो लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई. Police ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम अस्पताल में कराया है. जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी सत्येंद्र (36) पुत्र वृंदावन खेती कर अपने
Share:
मैनपुरी में सड़क हादसों में युवक सहित दो की मौत
Read in your preferred language.

फिरोजाबाद, 14 जनवरी . जनपद में Sunday को अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत मैनपुरी के युवक सहित दो लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई. Police ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम अस्पताल में कराया है.

जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी सत्येंद्र (36) पुत्र वृंदावन खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. वह थाना सिरसागंज के गांव बहादुरपुर पैदल जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी. जिसमें मौत हो गई.

वही, दूसरी घटना में थाना नगला खंगर के क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी लव कुश (25) पुत्र संतोष नगला खंगर स्थित गोपी Petrol पंप पर कार्य करता था. वह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था. गांव इशहाकपुर के समीप तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बाद में वहां काफी लोग एकत्रित हो गये. Police मौके पर पहुंची. Police ने वहां मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी की. हादसे का पता चलते ही उसके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गये. Police मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई