Tuesday, 15 September 2026 | 10:11 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में गैंग बनाकर अपराध करने वाले दोषी को ढाई साल की जेल

थाना माधोटांडा के प्रभारी निरीक्षक रामसेवक पुलिस बल के साथ 24 फरवरी 2021 को चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पता चला कि ग्राम मतरूनगर शेरपुर थाना पूरनपुर के जफर खां ने एक संगठित गिरोह बना रखा है। इस गैंग में थाना पूरनपुर के ग्राम शेरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर का जावेद व छोटे खां उर्फ मुजीब, कमरुल व भूरा, प
Share:
पीलीभीत में गैंग बनाकर अपराध करने वाले दोषी को ढाई साल की जेल
Read in your preferred language.

थाना माधोटांडा के प्रभारी निरीक्षक रामसेवक पुलिस बल के साथ 24 फरवरी 2021 को चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पता चला कि ग्राम मतरूनगर शेरपुर थाना पूरनपुर के जफर खां ने एक संगठित गिरोह बना रखा है। इस गैंग में थाना पूरनपुर के ग्राम शेरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर का जावेद व छोटे खां उर्फ मुजीब, कमरुल व भूरा, पंत काॅलोनी थाना किच्छा उत्तराखंड का कुलदीप भी शामिल है।

यह लोग संगठित होकर लूट कर धन अर्जित करते हैं। इनके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाद विवेचना आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने छोटे खां उर्फ मुजीब की पत्रावली अलग कर सुनवाई की। न्यायालय में सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से कई गवाह न्यायालय मे पेश किए गए। न्यायालय ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी पाते हुए दंडित किया।