Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

पीलीभीत में मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी दबोचे

गांव सिमराया ता. घुंघचाई निवासी छत्रपाल का हरदोई ब्रांच नहर के टूटे पुल के पास खेत है। 29 जुलाई को वह करीब सात बजे खेत पर सिंचाई करने जा रहा था। इसी दौरान हरदोई ब्रांच नहर पर टूटे पुल के पास पहले से ही घात लगाए बैठे चार लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया और भाग गए। पुलिस ने इस मामले में चार अज्ञात लोगों
Share:
पीलीभीत में मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी दबोचे
Read in your preferred language.

गांव सिमराया ता. घुंघचाई निवासी छत्रपाल का हरदोई ब्रांच नहर के टूटे पुल के पास खेत है। 29 जुलाई को वह करीब सात बजे खेत पर सिंचाई करने जा रहा था। इसी दौरान हरदोई ब्रांच नहर पर टूटे पुल के पास पहले से ही घात लगाए बैठे चार लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया और भाग गए।

पुलिस ने इस मामले में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को वैवाह रोड पर दबोच लिया। पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम रोहित सिंह निवासी नवदिया बंकी थाना बंडा और लालू सिंह निवासी लक्ष्मणपुर गोटिया थाना बंडा, जिला शाहजहांपुर बताए।

पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने छीना गया मोबाइल, 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि मौज मस्ती करने के लिए पैसों की खातिर उन्होंने मोबाइल छीना था। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।