Tuesday, 15 September 2026 | 10:33 AM
भारत

आज क्रिकेट के भगवान, सचिन का बर्थडे है, सचिन के आउट होते ही घरों में टीवियां बंद हो जाती थी

आज 48 के हुए क्रिकेट के भगवान, सचिन के आउट होते ही घरों में टीवी बंद हो जाते थे- भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज 48 साल के हो गए हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1973 को हुआ था। ये कहना गलत नहीं होगा कि सचिन विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उनको भारत का सबसे बड़ा सम्मान
Share:
आज क्रिकेट के भगवान, सचिन का बर्थडे है, सचिन के आउट होते ही घरों में टीवियां बंद हो जाती थी
Read in your preferred language.

आज 48 के हुए क्रिकेट के भगवान, सचिन के आउट होते ही घरों में टीवी बंद हो जाते थे- भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज 48 साल के हो गए हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1973 को हुआ था। ये कहना गलत नहीं होगा कि सचिन विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उनको भारत का सबसे बड़ा सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है। वो भारत के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं। जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 शतक जड़े हैं। साथ ही टेस्ट और वनडे मैचों में उनके नाम ही सबसे ज्यादा रन हैं। मुंबई के इस खिलाड़ी ने अपने खेल से क्रिकेट को पूरी दुनिया में बदल दिया था।
जब सचिन खेला करते थे तो टीम इंडिया का दारोमदार उन्हीं पर होता था। उनके आउट होने के बाद लोग अपनी टीवी तक बंद कर देते थे। पिछले महीने यह महान खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाया गया था। 6 दिन बाद वो हॉस्पिटल से घर लौटे थे।

वैसे तो सचिन का जन्मिदन हर साल शानदार ढंग से मनाया जाता रहा है। लेकिन सचिन ने पिछले वर्ष जन्मदिन नहीं मनाया था। दुनिया भर में फैले कोरोना और देश में चल रहे लॉकडाउन के मद्देनजर सचिन ने ऐसा निर्णया लिया था। सचिन का जन्मदिन आमतौर पर काफी ग्रैंड तरीके से मनाया जाता है। इसमें कई नामी गिरामी हस्तियां शामिल होती हैं। लेकिन पिछले वर्ष और उस वर्ष हालात अलग थे।

भारत ने 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया, उस वक्त सचिन तेंदुलकर टीम के हिस्सा थे। सचिन ने अपने इस ख्वाब को सच होते हुए अपनी आंखों से देखा और उस वक्त उन्होंने कहा कि 'मैंने इस सपने को पूरा करने के लिए 20 साल का इंतजार किया है। सपने पूरे होते हैं और आज मैं इसका सबसे बड़ा गवाह हूं।' विश्व कप जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर को पूरी टीम ने अपने कंधे पर उठाकर क्रिकेट ग्राउंड का चक्कर लगाया था।