Tuesday, 15 September 2026 | 6:39 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर ससुरालियों ने एक राय होकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 ज
Share:
पीलीभीत में दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला
Read in your preferred language.

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर ससुरालियों ने एक राय होकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 जनवरी 23 को पीलीभीत की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। इसको लेकर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगे।

आरोप है कि 24 अगस्त 2024 को ननदोई, ननद घर आए और पति और घर में मौजूद सास, देवरों के साथ मिलकर दहेज की मांग करने लगे। इसके बाद घर के कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि ननदोई ने कमरे में आकर छेड़खानी की। विरोध करने पर ससुरालियों ने एक राय होकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।