Wednesday, 25 November 2026 | 8:01 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख

मैनपुरी जिले में कल आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रामजी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी, मैनपुरी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे। सीएम योगी ने इस घट
Share:
मैनपुरी में बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख

मैनपुरी जिले में कल आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रामजी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी, मैनपुरी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे। सीएम योगी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

ख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

बागपत में गिरी बिजली, एक की मौत, दूसरा झुलसा
बागपत जनपद में यमुना किनारे खेत में काम कर रहे दो दोस्तों पर शनिवार दोपहर बिजली गिर गई। इस दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

मोहल्ला देशराज का रहने वाला अलबख्श (20) लकड़ी की प्लाई से घरेलू सामान बनाने का कार्य करता था, जबकि नई बस्ती का रहने वाला फुरकान राजमिस्त्री है। बताया कि शनिवार दोपहर अलबख्श और फुरकान यमुना किनारे खेत में काम करने के लिए गए थे। तभी तेज बारिश होने पर बचने के लिए एक झोपड़ी में घुस गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे आसमान से तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली अलबख्श और फुरकान के ऊपर गिर गई।

इसमें अलबख्श की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फुरकान गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास खेत में काम करने वाले किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने अलबख्श को मृत घोषित कर दिया। वहीं फुरकान का उपचार किया गया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ