Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन झुलसे

पूरनपुर में बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन लोग झुलस गए। उन्हें सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर महोलिया के समीप हुई। तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर हलका
Share:
पीलीभीत में बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन झुलसे
Read in your preferred language.

पूरनपुर में बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन लोग झुलस गए। उन्हें सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर महोलिया के समीप हुई। तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर हलका लेखपाल को मौके पर भेजा गया। गांव ज्ञानपुर महोलिया निवासी मुकीम शाह (55), गांव भैंसासुर निवासी वीरपाल (35) और उनका पुत्र रचित (10) खेत में पास-पास बैठे थे। बिजली गिरने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। सीएचसी के डॉ. सौरभ गंगवार ने बताया कि मुकीम शाह का पेट, दोनों पैर, रचित का पेट, दोनों पैर झुलसे हैं। वीरपाल मामूली झुलसे हैं।