Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में किशोरी को भगा ले जाने की शिकायत पर दी धमकी

पूरनपुर के बहलाकर ले जाई गई किशोरी की जानकारी करने पहुंची मांं से आरोपियों ने गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का एक युवक 14 दिसंबर को ले गया था। पुत्री अपने साथ घर में रखे 44 हजार रुपये, सोने क
Share:
पीलीभीत में किशोरी को भगा ले जाने की शिकायत पर दी धमकी
Read in your preferred language.

पूरनपुर के बहलाकर ले जाई गई किशोरी की जानकारी करने पहुंची मांं से आरोपियों ने गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का एक युवक 14 दिसंबर को ले गया था। पुत्री अपने साथ घर में रखे 44 हजार रुपये, सोने की झुमकी, चांदी की पायल, आधार कार्ड आदि साथ ले गई। आरोपी के घर पुत्री की जानकारी को पहुंचने पर उसके परिजन ने गालियां दीं और दोबारा पुत्री को पूछने आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि घटना की तहरीर उसने शुक्रवार को पुलिस को दी। मगर पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।