Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 PM
उत्तर प्रदेश

2 लाख 53 हजार हाउस टैक्स होल्डर ऐसे हैं , जिन्होंने अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया

नगर निगम की तेजी के बाद भी अभी तक करीब 2.50 लाख लोगों ने अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। ऐसे में महज 10 दिन का समय बचा है। अगर 31 मार्च से पहले हाउस टैक्स जमा नहीं किया गया तो 12 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज लगेगा। जबकि अभी तक 5 फीसदी की छूट मिल रही है। ऐसे में देखा जाए तो हाउस टैक्स जमा करने वालों को
Share:
2 लाख 53 हजार हाउस टैक्स होल्डर ऐसे हैं , जिन्होंने अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया
Read in your preferred language.

नगर निगम की तेजी के बाद भी अभी तक करीब 2.50 लाख लोगों ने अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। ऐसे में महज 10 दिन का समय बचा है। अगर 31 मार्च से पहले हाउस टैक्स जमा नहीं किया गया तो 12 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज लगेगा। जबकि अभी तक 5 फीसदी की छूट मिल रही है। ऐसे में देखा जाए तो हाउस टैक्स जमा करने वालों को करीब 17 फीसदी का नुकसान होगा।
नगर निगम के आंकड़ों में करीब 2 लाख 53 हजार हाउस टैक्स होल्डर ऐसे हैं , जिन्होंने अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। अभी तक करीब 3 लाख 90 हजार लोगों ने हाउस टैक्स दिया है। हालांकि पिछले साल की तुलना में यह डेटा करीब 81 हजार ज्यादा है।
नगर निगम के रिकॉर्ड में 6.42 लाख भवन है। इन सभी लोगों ने हाउस टैक्स लेना है, हालांकि अभी पूरी कामयाबी नहीं मिल पा रही है। अभी तक नगर निगम ने 342 करोड़ रुपए की वसूली है। पिछले साल लगभग 273 करोड़ रुपए की वसूली हुई थी।
नगर निगम ने वसूली को लेकर अपना लक्ष्य 556 करोड़ रुपए रखा है। ऐसे में लक्ष्य से करीब 214 करोड़ रुपए अभी पीछे है। समय से हाउस टैक्स न जमा करने पर उनके खिलाफ सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई भी हो सकती है।
हालांकि नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह का कहना है कि वह लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे। अभी सरकारी विभागों से करीब 25 करोड़ रुपए आने की उम्मीद है। उसके अलावा बाकी जगह भी तेजी से अभियान चल रहा है।