Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी के पूर्व विधायक के घर से लाखों की चोरी

मैनपुरी; शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी एक पूर्व विधायक और एमएलसी के घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। लाखों रुपये के जेवर नकदी आदि चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद पूर्व विधायक के पुत्र ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मुकदमा दर्ज कर जांच शु
Share:
मैनपुरी के पूर्व विधायक के घर से लाखों की चोरी
Read in your preferred language.

मैनपुरी; शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी एक पूर्व विधायक और एमएलसी के घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। लाखों रुपये के जेवर नकदी आदि चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद पूर्व विधायक के पुत्र ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूर्व विधायक और एमएलसी बाबा रामनाथ के पुत्र जगदीश यादव का पैतृक गांव हविलिया उरथान है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में भी उनका मकान है। पिता का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण जगदीश काफी समय से परिवार के साथ गांव में रह रहे हैं। इसके साथ ही गाड़ीवान स्थित अपने मकान पर भी आते रहते हैं। 11 अक्तूबर को जब वह गाड़ीवान मोहल्ला स्थित मकान पर पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा कमरों के ताले भी टूटे थे और सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। लाखों के जेवर और नकदी गायब थे। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पूर्व विधायक पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए हैं।