Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र की बलरामपुर में घर में चोरी

घुंघचाई थाना क्षेत्र की बलरामपुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर घर की दीवार फांदकर घुसे चोर अलमारी तोड़कर 1.35 लाख रुपये नकद, 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। इस दौरान चोरों ने पीड़ित के चचेरे भाई के घर को भी निशाना बनाया और 20 हजार रुपये नकद और सामान चोरी कर ले गए। घटना के विरोध में ग्रामी
Share:
पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र की बलरामपुर में घर में चोरी
Read in your preferred language.

घुंघचाई थाना क्षेत्र की बलरामपुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर घर की दीवार फांदकर घुसे चोर अलमारी तोड़कर 1.35 लाख रुपये नकद, 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। इस दौरान चोरों ने पीड़ित के चचेरे भाई के घर को भी निशाना बनाया और 20 हजार रुपये नकद और सामान चोरी कर ले गए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही गश्त बढ़ाने की मांग की।

पीड़ित सिकंदर यादव ने बताया कि वह और उसकी मां जयदेवी घर के आंगन में सोए थे। जबकि उसका चचेरा भाई शैलेश पास के पुश्तैनी घर में अन्य परिजनों के साथ सोया था। चोर उसके घर की दीवार फांदकर घुसे। कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर 1.35 लाख रुपये नकद, तीन सोने के हार, 15 जोड़ी चांदी के खड़ुआ, आठ जोड़ी पायल, दो सोने की चेन, आठ सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, पांच सोने के पैडल, पांच जोड़ी चांदी के बिछिया सहित 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए।

यही नहीं चोर शैलेश के कमरे में भी गए और 20 हजार रुपये तथा कुछ सामान चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।