Tuesday, 15 September 2026 | 3:16 PM
उत्तर प्रदेश

महाकंजूस करोड़पति महिला की कहानी, बैंक में हैं 40 करोड़ फिर भी खाती है बिल्ली की खाना

दुनिया की एक करोड़पति महिला ऐसी भी है, जिसके बैंक अकाउंट में 40 करोड़ से ज्यादा रुपये हैं लेकिन वह इतनी कंजूसी से रहती है कि आम आदमी उसके बारे में 100 बार सोचेगा. इस करोड़पति महिला का नाम ऐमी एलिजाबेथ है. अमेरिका के लास वेगास जैसे सिटी में रहने वाली यह महिला इतनी मक्खीचूस है कि बिलकुल भी पैसे खर्च न
Share:
महाकंजूस करोड़पति महिला की कहानी, बैंक में हैं 40 करोड़ फिर भी खाती है बिल्ली की खाना
Read in your preferred language.

दुनिया की एक करोड़पति महिला ऐसी भी है, जिसके बैंक अकाउंट में 40 करोड़ से ज्यादा रुपये हैं लेकिन वह इतनी कंजूसी से रहती है कि आम आदमी उसके बारे में 100 बार सोचेगा. इस करोड़पति महिला का नाम ऐमी एलिजाबेथ है. अमेरिका के लास वेगास जैसे सिटी में रहने वाली यह महिला इतनी मक्खीचूस है कि बिलकुल भी पैसे खर्च नहीं करना चाहती है.

वैसे तो लास वेगास दुनिया से सबसे महंगे शहरों में से एक है लेकिन यह महिला इस शहर में सिर्फ 80,000 रुपये प्रतिमहीने खर्च करती है. महिला कम से कम खर्चे में अपना काम चलाती है. महिला इतनी धनी है फिर भी ऐसा खाना खाती है, जिसे आम आदमी खा भी नहीं सकता है. इस महिला ने अपने डाइट चार्ट में बिल्लियों वाला खाना शामिल किया है. आमतौर पर बिल्ली के लिए मिलने वाली मछली, सस्ती होती है. सामान्य मछलियां महंगी होती हैं और उनकी गुणवत्ता सही होती है. ऐमी खुद बिल्लियों को दिया जाने वाला खाना खाती है, वही मेहमानों को भी खिलाती है. वह कभी डिब्बाबंद सामान नहीं खरीदती है क्योंकि उसे खुला खाना ज्यादा सत्ता मिलता है.