Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
उत्तर प्रदेश

एटा और कासगंज में तेज धूप के साथ धीमी हुई मतदान की रफ्तार

एटा और कासगंज में मतदान प्रक्रिया बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे शुरू हो गई है। एटा में 251707 मतदाता कुल 747 प्रत्याशियों के चुनाव का फैसला मतपत्रों पर अपने मत से लिखेंगे। वहीं कासगंज में निकाय चुनाव में प्रशासन आसमान से भी चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेगा। इसके लिए प्रशासन ने छह ड्रोन की व्यवस्था की है। ये
Share:
एटा और कासगंज में तेज धूप के साथ धीमी हुई मतदान की रफ्तार
Read in your preferred language.

एटा और कासगंज में मतदान प्रक्रिया बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे शुरू हो गई है। एटा में 251707 मतदाता कुल 747 प्रत्याशियों के चुनाव का फैसला मतपत्रों पर अपने मत से लिखेंगे। वहीं कासगंज में निकाय चुनाव में प्रशासन आसमान से भी चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेगा। इसके लिए प्रशासन ने छह ड्रोन की व्यवस्था की है। ये ड्रोन सभी 294 बूथों को कवर करेंगे।

एटा और कासगंज में तेज धूप के साथ ही मतदान की रफ्तार भी धीमी हो गई है। एटा में 11 बजे तक 25.93 फीसद हुआ मतदान। वहीं कासगंज में 27.06 फीसद मतदान हुआ

10:41 AM, 11 मई 2023
एटा जिले में सुबह नौ बजे तक 13.86 फीसद मतदान हुआ। सुरक्षा को लेकर जिले में कड़े प्रबंध किए गए हैं।

09:20 AM, 11 मई 2023
कासगंज के अलावा तीर्थनगरी सोरोंजी, नगर पंचायत बिलराम, नगरपालिका गंजडुंडवारा, नगर पंचायत पटियाली, अमांपुर, सहावर, भरगैन में भी सुबह से ही मतदान का उत्साह देखा गया।

डीएम और एसएसपी का भ्रमण जारीकासगंज में मतदान को लेकर लोगों में अब उत्साह नजर आने लगा हैं। डीएम हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने भ्रमण कर मतदान का निरीक्षण कर रहे हैं। मतदाताओं की आईडी चेक की जा रही है और आधार कार्ड स्कैन किए जा रहे हैं। कुछ आधार कार्ड स्कैन न होने पर मतदाताओ को मतदान से रोका गया है।

08:04 AM, 11 मई 2023
राजा का रामपुर के चार मतदान केंद्रों पर चल रही वोटिंग
कस्बा राजा का रामपुर के चार मतदान केंद्रों पर 11 बूथों पर 11 वार्डो के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा है मतदान। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स सभी मतदान केंद्रों पर मौजूद।

07:47 AM, 11 मई 2023
एटा में मतदान
एटा के सभी 270 मतदान स्थलों पर चल रही मतदान प्रक्रिया। 747 प्रत्याशियों के भाग्य का होना है फैसला। सुबह से ही बूथों पर भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है।

कासगंज में 294 बूथों पर मतदान हुआ शुरू
कासगंज में जिले की 10 निकायों में 294 बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। इन बूथों में कोई भी बूथ सामान्य श्रेणी का नहीं है। बूथ तीन श्रेणियों में बांटे गए हैं। 151 बूथ संवेदनशील, 109 बूथ अतिसंवेदनशील व 34 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी के है।