Tuesday, 15 September 2026 | 2:41 PM
उत्तर प्रदेश

दरवाजे पर सो रहे थे घर के लोग, शातिर तरीके से घुसे चोर, उड़ा ले गए पांच लाख के जेवर और नकदी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की रात चोर एक घर में दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी से करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय सभी परिजन घर के बाहर सो रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वारदात दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला हविलिया ग
Share:
दरवाजे पर सो रहे थे घर के लोग, शातिर तरीके से घुसे चोर, उड़ा ले गए पांच लाख के जेवर और नकदी
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की रात चोर एक घर में दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी से करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय सभी परिजन घर के बाहर सो रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

वारदात दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला हविलिया गांव में हुई। गांव निवासी राजवीर सिंह रविवार की रात पत्नी औार बच्चों के साथ दरवाजे पर चारपाई डाल कर सो रहे थे। देर रात चोरों ने मकान में बाहर से लगी कुंडी को खोल लिया और अंदर प्रवेश कर गए।

चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर और नकदी चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दबे पांव वहां से निकल गए। सोमवार की सुबह जब पत्नी और पुत्रवधू जागे और अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए। अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान इधर उधर बिखरा था।

राजवीर ने बताया कि चोर दो सोने की चेन, छह अंगूठी, एक जोड़ी ब्रजवाला, मंगलसूत्र, तीन सोने की हाय, पांच जोड़ी पायल, कुंडल सहित करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। राजवीर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।