Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 PM
उत्तर प्रदेश

झुग्गी में रहने वाले मासूम को मिली चौबीसों घंटे पुलिस सुरक्षा, क्या है कहानी

वह ना तो कोई राजनेता ना ही कोई सेलेब्रिटी, लेकिन फिर भी चौबीसों घंटे उसके आसपास पुलिसवाले तैनात रहते हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि वह दो महीने का एक बच्चा है। गुजरात के गांधीनगर के अदालज इलाके का यह बच्चा 2 महीने में दो बार अगवा हो चुका है। शायद वह गुजरात का सबसे कम उम्र का शख्स है, जिसको 24X7 पु
Share:
Read in your preferred language.

वह ना तो कोई राजनेता ना ही कोई सेलेब्रिटी, लेकिन फिर भी चौबीसों घंटे उसके आसपास पुलिसवाले तैनात रहते हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि वह दो महीने का एक बच्चा है। गुजरात के गांधीनगर के अदालज इलाके का यह बच्चा 2 महीने में दो बार अगवा हो चुका है। शायद वह गुजरात का सबसे कम उम्र का शख्स है, जिसको 24X7 पुलिस सुरक्षा मिली हुई है।

बच्चे के माता-पिता अदालत के त्रिमंदिर के पास झुग्गियों में रहते हैं। अप्रैल में जब वह महज दो दिन का था तब पहली बार अगवा हुआ था। उसे अपहरणकर्ताओं से छुड़ा लिया गया लेकिन एक बार फिर पांच जून को दो लोगों ने उसे किडनैप कर लिया। यह भी संयोग है कि दोनों बार अपहरण करने वाले ऐसे लोग थे जिनके बच्चे नहीं थे।

पुलिस ने झुग्गियों के पास बनाया पॉइंट
दो बार किडनैपिंग के बाद पुलिस ने झुग्गियों के पास स्पेशल पॉइंट बनाने का फैसला किया। साथ ही चौबीसों घंटे निगरानी के लिए एक टीम तैनात की गई। इसके अलावा पुलिस अधिकारी बच्चे के माता-पिता को एक घर देने के बारे में सोच रहे हैं, जिससे वह अपहरणकर्ताओं का शिकार ना बन सके। बच्चे के परिजन रोजी-रोटी के लिए कचरा इकट्ठा करने का काम करते हैं।