सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो गरीब चीजें वायरल होती रहती हैं. कभी किसी का अलग अंदाज वायरल होता है तो कभी किसी का डांस या गाना लोगों को पसंद आता है. इन्हीं सबके बीच पति पत्नी की मीठी नोकझोंक से लेकर एक दूसरे के साथ मस्ती का कंटेट ट्रेंड में रहता है लेकिन अब एक खबर सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. एक महिला ने अपने घर की एक रजाई धुलने को डाली तो उसके अंदर से लाखों रुपये के नोट मिले जो कि उसके पति ने रजाई के अंदर छिपाए थे. दरअसल, यह खबर चीन के अनहुई शहर से सामने आई है. इस खबर को लेकर बताया गया कि चीन के अनहुई प्रांत की एक महिला ने रजाई धुलने का डाली और उस रजाई से लाखों रुपयों की बारिश होने लगी. महिला ने बताया कि उसके पति ने रजाई में रुपये चुराकर रखे थे जिसकी कीमत लाखों में थी.
महिला ने बताया कि रजाई को धुलने के बाद उसे सूखाने के लिए बालकनी में डाली तो उस दौरान बालकनी में रजाई के डालते ही उसमें से नोटों की बरसात होने लगी. इतना सब देख पत्नी समझ ही नहीं पाई कि आखिर अचानक से पैसे कैसे गिरने लगे. बालकनी से पैसे नीचे गिर गए थे जिन्हें वह उठाकर दूसरों के घरों से लाई थी और उसने बताया है कि यह पैसे उसके पति ने रजाई में छिपाए. मीडिया रिपोरर्ट्स के मुताबिक रजाई में कुल 3 लाख 59 हजार रुपये छिपाए गए थे.
उत्तर प्रदेश
पति ने रजाई में छिपा रखे थे लाखों रुपये, पत्नी ने धो डाली तब सामने आई हकीकत
सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो गरीब चीजें वायरल होती रहती हैं. कभी किसी का अलग अंदाज वायरल होता है तो कभी किसी का डांस या गाना लोगों को पसंद आता है. इन्हीं सबके बीच पति पत्नी की मीठी नोकझोंक से लेकर एक दूसरे के साथ मस्ती का कंटेट ट्रेंड में रहता है लेकिन अब एक खबर सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए
Read in your preferred language.