Tuesday, 15 September 2026 | 12:45 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में पिता के घर आई बेटी फंदे से झूली, खेत से लौटे घरवालों ने देखा तो चीख पड़े

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मायके आई महिला ने रविवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। महिला ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर वजह की जानकारी नहीं हो सकी। घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला गुलाल गांव की है। गांव निवासी राधेश्याम ने वर
Share:
मैनपुरी में पिता के घर आई बेटी फंदे से झूली, खेत से लौटे घरवालों ने देखा तो चीख पड़े
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मायके आई महिला ने रविवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। महिला ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर वजह की जानकारी नहीं हो सकी।

घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला गुलाल गांव की है। गांव निवासी राधेश्याम ने वर्ष 2012 में पुत्री संगीता देवी (27) की शादी जनपद फिरोजाबाद के गांव दौलतपुर निवासी सोबरन सिंह के साथ की थी। शुक्रवार को संगीता ससुराल से मायके नगला गुलाल आई थी। उसके साथ ढाई साल की पुत्री साक्षी थी। रविवार की सुबह पिता खेत पर चले गए।

दोपहर करीब 12 बजे पिता जब घर वापस लौटे तो देखा कि संगीता शव घर में डले टीनशेड के नीचे लगे पाइप में दुपट्टा के फंदा के सहारे लटका हुआ था। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। संगीता ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर पिता कोई भी वजह नहीं बता सके।