Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
UP News

लूटपाट के दौरान दंपती के साथ की थी मारपीट, दो गिरफ्तार

लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्रनगर में तीन जुलाई को व्यवसायी प्रेम शंकर शुक्ला के घर में लूटपाट में उनके पुराने कर्मचारी के भाई ने करवाई थी। नाका पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पूर्व कर्मचारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों के पास से चापड़, सरिया और ग्लब्स बरामद कर अन्य साथि
Share:
लूटपाट के दौरान दंपती के साथ की थी मारपीट, दो गिरफ्तार
Read in your preferred language.

लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्रनगर में तीन जुलाई को व्यवसायी प्रेम शंकर शुक्ला के घर में लूटपाट में उनके पुराने कर्मचारी के भाई ने करवाई थी। नाका पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पूर्व कर्मचारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों के पास से चापड़, सरिया और ग्लब्स बरामद कर अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि घटना के मास्टर माइंड राजाजीपुरम निवासी शेखर गुप्ता और हरिजन बस्ती आलम नगर स्टेशन निवासी विवेक कुमार गौतम को गिरफ्तार किया है।
शेखर का भाई प्रेम शंकर शुक्ला के घर में पूर्व में काम करता था। उसी ने प्रेम के घर में काफी रुपये होने की जानकारी दी थी। शेखर ने अपने साथी विवेक से रेकी कराई।
उसने लूट के माल में 20 प्रतिशत अधिक लेने की शर्त रखी थी। अन्य साथियों के शर्त मानने के बाद उसने व्यवसायी के घर की पूरी जानकारी इकट्ठा की। इसके बाद शेखर ने आगरा से अपने दो साथियों को बुलाकर घटना को अंजाम दिया। जिनकी तलाश की जा रही है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सीसीटीवी में कैद न हो इसके लिए घटना के बाद दीवार और कार के पीछे छिपते हुए भाग निकले थे। हालांकि दो जगहों पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। जिससे पहचान होने पर पकड़े गए।