Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

मतदान केंद्र पर तैनात दरोगा की हालत बिगड़ी, खड़े-खड़े गिर गया

कुर्रा थाना में तैनात एसआई प्रवीण चौधरी की ड्यूटी बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव में कस्बा किशनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर लगी थी। दोपहर के समय अचानक बात करते हुए दरोगा प्रवीण को एक झटका लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। दरोगा को बेहोश देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों में अफरा तफर
Share:
मतदान केंद्र पर तैनात दरोगा की हालत बिगड़ी, खड़े-खड़े गिर गया
Read in your preferred language.

कुर्रा थाना में तैनात एसआई प्रवीण चौधरी की ड्यूटी बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव में कस्बा किशनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर लगी थी। दोपहर के समय अचानक बात करते हुए दरोगा प्रवीण को एक झटका लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। दरोगा को बेहोश देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई।

साथियों ने सीएचसी में भर्ती कराया
हार्ट अटैक की आशंका के चलते एक साथी कर्मी द्वारा सीपीआर दिया गया। इस दौरान वहां एबुलेंस आ पहुंची। दरोगा को साथी कर्मियों ने सीएचसी, किशनी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सा प्रभारी अजय भदौरिया ने उपचार दिया। दरोगा को दौरा पड़ा था। बताया कि अब हालत ठीक है।