Tuesday, 15 September 2026 | 2:51 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत मे गन्ना विकास समिति के शिकायत पटल का कंप्यूटर खराब

बीसलपुर में सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में बनाए गए शिकायत पटल का कंप्यूटर एक सप्ताह से खराब है। समिति परिसर में नया गन्ना सत्र शुरू होते ही शिकायत पटल स्थापित किया गया था। इस पटल पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई थी। पटल पर आने वाली शिकायतों को कंप्यूटर पर फीड करने के बाद निस्तारण के लिए क्षेत्रीय
Share:
पीलीभीत मे गन्ना विकास समिति के शिकायत पटल का कंप्यूटर खराब
Read in your preferred language.

बीसलपुर में सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में बनाए गए शिकायत पटल का कंप्यूटर एक सप्ताह से खराब है।

समिति परिसर में नया गन्ना सत्र शुरू होते ही शिकायत पटल स्थापित किया गया था। इस पटल पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई थी। पटल पर आने वाली शिकायतों को कंप्यूटर पर फीड करने के बाद निस्तारण के लिए क्षेत्रीय गन्ना पर्यवेक्षकों को दी जातीं थी।

एक सप्ताह पूर्व इस पटल का कंप्यूटर खराब हो गया। इस वजह से इस पटल पर किसान शिकायतें नहीं दे पा रहे हैं, जिससे उन्हें दिक्कत हो रही है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की पर सुनवाई नहीं हुई।

इस बावत समिति सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि वह अवकाश पर चले गए थे, इस बीच कंप्यूटर खराब हो गया। बुधवार तक कंप्यूटर हर हाल में सही हो जाएगा।