Sunday, 29 November 2026 | 8:22 AM
भारत

वैशाली में 11 से 13 दिसंबर तक होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन की तैयारी की मुख्यमंत्री ने किया समीक्षा

Share:
वैशाली में 11 से 13 दिसंबर तक होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन की तैयारी की मुख्यमंत्री ने किया समीक्षा
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज वैशाली स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप परिसर का निरीक्षण कर आगामी 11 दिसंबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के प्रस्तावित कार्यक्रम तथा 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन-2026 की तैयारियों की समीक्षा 
 मुख्यमंत्री जी ने बौद्धिस्ट देशों से आने वाले श्रद्धालुओं एवं विदेशी प्रतिनिधियों के लिए आवासन, भोजन, परिवहन, भ्रमण और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, प्रतिनिधियों को बोधगया, राजगीर और केसरिया जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराने को कहा।

 मुख्यमंत्री जी ने अभिषेक पुष्करणी तालाब के सौंदर्यीकरण तथा विकास कार्यों में स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही महत्वपूर्ण पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर स्थायी हेलीपैड निर्माण की योजना तैयार करने का भी निर्देश दिया।