पशुपालन विभाग की 25 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, मेले में अब तक कुल 1,585 घोड़े पहुंच चुके हैं, जिनमें से 327 घोड़ों की बिक्री हो चुकी है। घोड़ों की कीमत 85 हजार रुपये से लेकर 1.85 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
वहीं, कुत्ता बाजार में 156 देशी और विदेशी नस्ल के कुत्ते मौजूद हैं। इनमें साइबेरियन हस्की, जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर, गोल्डन रिट्रीवर, बीगल, पिटबुल और डोबरमैन जैसी नस्लें लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
इसके अलावा मेले में बकरी, भेड़, गाय और भैंस की भी खरीद-बिक्री हो रही है। पशुओं की देखभाल के लिए पशुपालन विभाग की ओर से चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं। दोनों शिविरों में अब तक 167 पशुओं का इलाज किया जा चुका है।