Sunday, 29 November 2026 | 8:30 AM
उत्तर प्रदेश

साइबर अपराध के विरुद्ध आजमगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

Share:
साइबर अपराध के विरुद्ध आजमगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
 आजमगढ़ ब्यूरो ::आजमगढ़ 
साइबर अपराध के विरुद्ध आजमगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के अंतर्गत साइबर टीम थाना रौनापार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के पीड़ित के खाते में ₹8,000/- की धनराशि वापस कराई गई।
 पूर्व में भी पीड़ित को ₹12,616/- वापस कराए जा चुके हैं। शेष होल्ड धनराशि वापस कराने की कार्यवाही प्रचलित है।  घटना एवं कार्यवाही का विवरण आवेदक संजय यादव निवासी ग्राम अराजी अजगरा मशर्की, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा विदेश भेजने के नाम पर एजेंट को धनराशि दिए जाने के बावजूद विदेश न भेजने एवं पैसा वापस न करने के संबंध में साइबर फ्रॉड की शिकायत संख्या 23108260159393 दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर कुल ₹33,636/- की धनराशि फ्रॉडस्टर के खातों में होल्ड कराई गई। इसमें से दिनांक 20.11.2026 को MRM पोर्टल के माध्यम से ₹8,000/- पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। इससे पूर्व दिनांक 28.09.2026 को भी ₹12,616/- वापस कराए जा चुके हैं। शेष होल्ड धनराशि वापस कराने की कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस टीम–
साइबर टीम थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ नें आमजन से अपील की 
किसी भी अनजान व्यक्ति को विदेश भेजने, नौकरी दिलाने अथवा अन्य किसी प्रलोभन में आकर बिना सत्यापन के धनराशि न दें।
किसी अनजान व्यक्ति के साथ *OTP, बैंक खाते की जानकारी, ATM PIN* अथवा *UPI PIN* साझा न करें।
 साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल *हेल्पलाइन नंबर 1930* पर कॉल करें अथवा "www.cybercrime.gov.in" (https://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं। शीघ्र शिकायत करने से धनराशि होल्ड कराने एवं वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है। 
*आजमगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।*