Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में सुहागरात के अगले दिन दुल्हन विधवा हो गई। घर में बधाई गीत गाए जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अभी हाथों की मेंहदी भी नहीं मिटी थी कि दूल्हा की मौत हो गई। खबर सुनकर नवेली दुल्हन बेहोश हो गई। घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। खबर पाकर दुल्हन के मायके वाले भी पहुंच गए। शादी की खुशियां महज कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। तय मुहूर्त पर धूमध
Share:
मैनपुरी में सुहागरात के अगले दिन दुल्हन विधवा हो गई। घर में बधाई गीत गाए जा रहे थे।
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अभी हाथों की मेंहदी भी नहीं मिटी थी कि दूल्हा की मौत हो गई। खबर सुनकर नवेली दुल्हन बेहोश हो गई। घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। खबर पाकर दुल्हन के मायके वाले भी पहुंच गए। शादी की खुशियां महज कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।

तय मुहूर्त पर धूमधाम के साथ संपन्न हुई शादी
घटना करहल थाना क्षेत्र के नगला कंस गांव की है। गांव निवासी जनवेद का पुत्र सोनू (21) बीए का छात्र था। उसकी शादी किशनी थाना क्षेत्र के नगला सदा सौज गांव निवासी आरती के साथ तय हुई थी। 11 मई को तय मुहूर्त पर किशनी के हनुमानगढ़ी स्थित स्थित एक मैरिज होम में धूमधाम के साथ शादी संपन्न हुई।

घर में खुशियों का माहौल था
इसके बाद 12 मई को वह पत्नी को विदा कराकर घर आ गया। नवेली बहू के घर आने से घर में खुशियों का माहौल था। सारा दिन घर में रिश्तेदारों आदि की मौजूदगी में कार्यकम चलते रहे। शनिवार की शाम सोनू इंवर्टर का तार लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। इस पर वह बेसुध होकर गिर गया।

पलक झपकते ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं
बेसुध होने के बाद परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शादी वाले घर में पलक झपकते ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव लाया गया। रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।