Tuesday, 15 September 2026 | 2:26 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में युवती के साथ शादी करने के लिए अगवा कर ले गए आरोपी

थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति किराए के मकान में बच्चों की पढाई के लिए रह रहे हैं। 17 अप्रैल को उनकी 19 वर्षीय पुत्री जो कि एक डिग्री कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। वह रात के समय घर में सो रही थी। तभी जनपद फर्रुखाबाद के हमीरखेड़ा निवासी शांतनू चौहान उर्फ गोलू अपने पिता शैलेंद्र सिंह, अ
Share:
मैनपुरी में युवती के साथ शादी करने के लिए अगवा कर ले गए आरोपी
Read in your preferred language.

थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति किराए के मकान में बच्चों की पढाई के लिए रह रहे हैं। 17 अप्रैल को उनकी 19 वर्षीय पुत्री जो कि एक डिग्री कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। वह रात के समय घर में सो रही थी। तभी जनपद फर्रुखाबाद के हमीरखेड़ा निवासी शांतनू चौहान उर्फ गोलू अपने पिता शैलेंद्र सिंह, अनिकेत ठाकुर, आकाश ठाकुर निवासी नई बस्ती खरपरी, विकास ठाकुर निवासी भोजपुरा कोतवाली, दीपक निवासी हमीरखेड़ा उनकी पुत्री को जबरन शादी के लिए घर से अपहरण कर ले गए। देर रात जब वह घर लौटे तो पुत्री के अपहरण के बारे में जानकारी मिली।

पीड़ित पिता ने बताया कि 19 अप्रैल को पुत्री के अपहरण के संबंध में कोतवाली में शिकायत भी दी थी। जानकारी करने के बाद अनिकेत ठाकुर, शैलेंद्र सिंह, आकाश ठाकुर, विकास से संपर्क किया। इन लोगों ने दो दिन में पुत्री को वापस लाने का वादा किया। लेकिन दिन बीतने के बाद यह लोग टाल मटोल करने लगे। उन्हें पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका है। पिता की ओर से पुलिस को सभी आरोपियों के फोन नंबर भी उपलब्ध कराए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।