Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

पीलीभीत में कोहरे की चादर में लिपटी तराई, पारा पांच डिग्री से नीचे लुढ़का

पीलीभीत में तराई अब पूरी तरह से ठंड की चपेट में आ गई है। रविवार की सुबह दस बजे तक शहर में जबरदस्त कोहरा रहा। दिन में भी लोग वाहनों की लाइट जलाकर निकले। दोपहर में हल्की धूप खिली, जो शीतलहर के आगे नाकाफी साबित हुई। शनिवार की सुबह मौसम साफ होने के बाद भी हवा चलती रही। इससे रात में पाला गिरा। इसका असर र
Share:
पीलीभीत में कोहरे की चादर में लिपटी तराई, पारा पांच डिग्री से नीचे लुढ़का
Read in your preferred language.

पीलीभीत में तराई अब पूरी तरह से ठंड की चपेट में आ गई है। रविवार की सुबह दस बजे तक शहर में जबरदस्त कोहरा रहा। दिन में भी लोग वाहनों की लाइट जलाकर निकले। दोपहर में हल्की धूप खिली, जो शीतलहर के आगे नाकाफी साबित हुई।

शनिवार की सुबह मौसम साफ होने के बाद भी हवा चलती रही। इससे रात में पाला गिरा। इसका असर रविवार की सुबह भी दिखाई दिया। सुबह करीब छह बजे आसमान साफ दिखा, इसके बाद पूरा तराई का इलाका घने कोहरे की चादर में छिप गया। कोहरे का प्रभाव सुबह करीब नौ- दस बजे तक बना रहा। कोहरे का हाल यह था कि सड़कों पर सामने के वाहन ही नहीं दिखाई दे रहे थे। कोहरे के कारण लोग वाहनों की लाइट जलाकर आते-जाते दिखे। वहीं कुछ लोग सड़क किनारे अलाव के सामने बैठे दिखाई दिए।

सुबह दस बजे जब कोहरा छंटा तो धूप खिली। सर्द हवा के बहने से धूप भी बेअसर रही। इससे पूरे दिन ठिठुरन बनी रही। सूर्य अस्त होते ही फिर से धुंध बन गई। कृृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया रविवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रह गया। अधिकतम तापमान में 20.2 रहा। उन्होंने सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना जताई है। उनका कहना है कि ठंड तो बढ़ी है। गेहूं के लिए यह काफी अच्छा मौसम है।