Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में फर्जी वकीलों की धर-पकड़ के लिए बनाई गई टीम, वादकारियों और न्यायिक अधिकारियों को गुमराह करने का काम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मैनपुरी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक दीवानी परिसर में अध्यक्ष आनंद कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। निर्णय लिया गया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्णय के तहत दीवानी में फर्जी तरीके से वकालत करने वालों को चिह्नित किया जाए। फर्जी वकीलों को पकड़ने के लिए पांच सद
Share:
मैनपुरी में फर्जी वकीलों की धर-पकड़ के लिए बनाई गई टीम, वादकारियों और न्यायिक अधिकारियों को गुमराह करने का काम
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मैनपुरी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक दीवानी परिसर में अध्यक्ष आनंद कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। निर्णय लिया गया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्णय के तहत दीवानी में फर्जी तरीके से वकालत करने वालों को चिह्नित किया जाए। फर्जी वकीलों को पकड़ने के लिए पांच सदस्यों की टीम का गठन किया गया।

बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि बिना पंजीकरण के कई लोग वकीलों की ड्रेस पहनकर वकालत कर रहे हैं। वकीलों की ड्रेस पहनकर वादकारियों तथा न्यायिक अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनकी सूची मांगी है। बैठक में फर्जी वकीलों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाने का निर्णय लिया गया। टीम में अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह यादव, सचिव सुजीत कुमार शर्मा, पवन मिश्रा, सौरभ चतुर्वेदी, हरदीप सिंह यादव को शामिल किया गया।

सचिव सुजीत कुमार शर्मा ने बताया कि चिह्नित किए गए लोगों की सूची बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में भेजी जाएगी। बार काउंसिल के निर्देश के बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। बैठक में अजय कृष्ण पांडेय, अनिल कुमार शर्मा, वैभव चतुर्वेदी, अनिल दुबे, रचना सिंह, सत्यप्रकाश मौजूद रहे।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ