Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 PM
मनोरंजन

स्वामी चक्रपाणिLock Upp से बाहर हुए , कंगना रनौत ने लगाई क्लास

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के कंट्रोवर्सियल शो लॉक अप (Lock Upp) से स्वामी चक्रपाणि (Swami Chakrapani) को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। लॉक अप में कैद 13 कंटेस्टेंट्स में से स्वामी चक्रपाणि पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिसे इस शो से इविक्ट किया गया है। पहले हफ्ते में ही नॉमिनेशन राउंड में कुल 5 लोग
Share:
स्वामी चक्रपाणिLock Upp से बाहर हुए , कंगना रनौत ने लगाई क्लास
Read in your preferred language.

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के कंट्रोवर्सियल शो लॉक अप (Lock Upp) से स्वामी चक्रपाणि (Swami Chakrapani) को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। लॉक अप में कैद 13 कंटेस्टेंट्स में से स्वामी चक्रपाणि पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिसे इस शो से इविक्ट किया गया है। पहले हफ्ते में ही नॉमिनेशन राउंड में कुल 5 लोग नॉमिनेट हुए थे। नॉमिनेट हुए मुनव्वर फारूकी जनता से मिले इम्यूनिटी के चलते बच गए। वहीं शिवम शर्मा को बाकी कंटेस्टेंट्स से इम्यूनिटी मिल गई। इसके बाद स्वामी चक्रपाणि, सिद्धार्थ शर्मा और अंजलि अरोड़ा को एक स्पेशल रूम (बेनकाब) में बुलाया गया। यहां पर तीनों को खुद को बचाने के लिए अपने सीक्रेट्स का खुलासा करना था। अंजलि अरोड़ा ने सबसे पहले अपने सीक्रेट का खुलासा करते हुए खुद को नॉमिनेशन से बचा लिया।
अंजलि अरोड़ा के बाद स्वमी चक्रपाणी और सिद्धार्थ शर्मा को अपने सीक्रेट्स शेयर करने थे। इस दौरान खुद स्वामी चक्रपाणि पीछे हट गए और कहा कि उनके करियर में यह शो कुछ खास नहीं कर पाएगा। साथ ही उनका यह भी कहना था कि इस शो की बदौलत सिद्धार्थ शर्मा को काफी कुछ हासिल हो सकता है और इसी वजह से वह इस शो से बाहर जाना चाहते हैं।
स्वामी चक्रवाणी के फैसले को सुनकर कंगना रनौत भड़क गई और बलिदान देने के लिए उनकी जमकर क्लास भी लगाई। कंगना रनौत ने कहा, 'मुझे लगा कि आप मजबूत कंटेस्टेंट हैं। जिस दिन चार्जशीट पर आपने खुद का ही नाम लिख दिया था। मैं तभी से आपके लिए कुछ भी नहीं कह रही हूं। आप जेल से बाहर जाना चाहते है…खुद को डिजर्विंग नहीं मानते हैं। मुझे नहीं पता कि आप बलिदान देकर साबित क्या करना चाहते हैं। दुनिया ऐसे नहीं चलती है। आप मेरे जेल में गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं। मुझे तो लग रहा है कि आपसे प्रेरित होकर अगले हफ्ते सिद्धार्थ ही ना बाहर निकल जाए।' इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ को याद दिलाया कि वह पूरे हफ्ते यह सोचकर गेम खेलेंगे कि उन्हें स्वामी चक्रपाणि के चलते ही इम्यूनिटी मिली है।