Tuesday, 03 November 2026 | 8:28 PM
उत्तर प्रदेश

भगवा के भेष में साधु द्वारा गांजा की सप्लाई।

Share:
भगवा के भेष में साधु द्वारा गांजा की सप्लाई।
शाहगंज-जौनपुर, कोतवाली क्षेत्र शाहगंज के प्रसिद्ध चौराहा , चिरैया मोड़ के पास ‌से राम बहादुर 65 वर्ष नामक व्यक्ति के पास से पुलिस चेकिंग के दौरान 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया तथा अपनी कस्टडी में लेकर माननीय न्यायालय भेज दिया। राम बहादुर मुख्यरूप से ग्राम ताखा पश्चिम के निवासी हैं तथा कई वर्षों से अपना घर परिवार छोड़कर चिरैया मोड़ चौराहे पर मंदिर बना कर रहते थे तथा भगवान का पूजा पाठ व भाव भजन प्रतिदिन सुबह शाम करते थे । लेकिन उनकी कार्य प्रणाली पर गांजा को लेकर कई सवालिया प्रश्न भी उठ रहे थे ।