Tuesday, 15 September 2026 | 10:15 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक का पैदल गश्त, व्यापारियों से संवाद कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों से संवाद कर उनकी सुरक्षा
Share:
फर्रुखाबाद में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक का पैदल गश्त, व्यापारियों से संवाद कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजार क्षेत्र में मौजूद पुलिस कर्मियों को सतर्क रहते हुए नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

श्रीमती सिंह ने नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। संवाद के दौरान व्यापारियों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की और विश्वास जताया कि इस तरह की पहल से अपराध पर लगाम लगेगी और लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे।

पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। यह पहल न केवल कानून व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को और प्रगाढ़ करने में भी सहायक सिद्ध होगी।