Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी के भोगांव में कलश विसर्जन के दौरान आई ऐसी आफत नदी में कूदा तो कोई सड़क पर भागा, फिर भी 60 से 70 लोग पहुंच गए अस्पताल

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव शहजादे पुर निवासी सरमन सिंह यादव के यहां श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन हुआ था। शुक्रवार को कथा विसर्जन के बाद शनिवार को सरवन सिंह के परिवार के लोग और रिश्तेदार कलश विसर्जन के लिए ईसन नदी के कोखपुर स्थित घाट पर जा रहे थे। बताया गया है कि डीजे के साथ जब कलश विसर्
Share:
मैनपुरी के भोगांव में कलश विसर्जन के दौरान आई ऐसी आफत नदी में कूदा तो कोई सड़क पर भागा, फिर भी 60 से 70 लोग पहुंच गए अस्पताल
Read in your preferred language.

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव शहजादे पुर निवासी सरमन सिंह यादव के यहां श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन हुआ था। शुक्रवार को कथा विसर्जन के बाद शनिवार को सरवन सिंह के परिवार के लोग और रिश्तेदार कलश विसर्जन के लिए ईसन नदी के कोखपुर स्थित घाट पर जा रहे थे।

बताया गया है कि डीजे के साथ जब कलश विसर्जन यात्रा कोंखपुर के निकट पहुंची तभी एक पीपल के पेड़ से अचानक मधुमक्खियां ने हमला बोल दिया। इससे कलश विसर्जन यात्रा में अफरा तफरी मच गई। 40 से 50 लोग मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए। पहले घायलों को सीएचसी भोगांव ले जाया गया, यहां से गंभीर हालत देखते हुए 25 से 30 लोगों को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल रेफर किया गया । महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया की कोंखपुर के पास जब कलश विसर्जन यात्रा पहुंची, तभी अचानक डीजे की मधुमक्खियां उड़ने लगीं और वह भीड़ पर हमलावर हो गईं। कलश विसर्जन यात्रा में कथा के परीक्षित सरमन सिंह और यज्ञपति संजीवनी देवी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को ही गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अतिरिक्त कलश विसर्जन यात्रा में शामिल दीप्ति, आरजू, संगीता, जोन्सी, नीलम, गीता, कुंती, आदि गंभीर रूप से घायल है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।