Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
UP News

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे छात्र पर युवकों ने बोला हमला, डंडे और बेल्टों से जमकर पीटा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्कूल से घर वापस लौट रहे छात्र पर युवकों ने हमला बोल दिया। उसे डंडा और बेल्टों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। करहल थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी
Share:
मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे छात्र पर युवकों ने बोला हमला, डंडे और बेल्टों से जमकर पीटा
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्कूल से घर वापस लौट रहे छात्र पर युवकों ने हमला बोल दिया। उसे डंडा और बेल्टों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

करहल थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी ऋषि कुमार कस्बा स्थित एक स्कूल का छात्र है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था। तभी सैफई बाईपास तिराहा के पास दो बाइकों पर हर्ष यादव, अंशुल निवासी मोहल्ला ओमनगर अपने दो साथियों के साथ खड़े मिले। चारों युवकों ने आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उसे डंडा और बेल्टों से पीटने लगे।

छात्र की चीख पुकार सुनकर राहगीर व स्थानीय लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। छात्र ने घटना की जानकारी परिजन को दी। उनके साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।