Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई में एसपी बोले- नौकरी करना सिखा दूंगा, प्राइवेट वाहन से ड्यूटी करने जा रहे थे पुलिसकर्मी,

हरदोई में मंगलवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरे मामले में दिलचस्प पहलू यह भी है कि जब एसपी ने रवाना किए गए पुलिसकर्मियों की उपस्थिति शाहाबाद सीमा पर जंचवाई तो 474 में से 180 गैर हाजिर मिले। ड़्यूटी से लौटने के बाद इन सभी पर कार्रवाई की तैयारी विभाग कर रहा है।
Share:
हरदोई में एसपी बोले- नौकरी करना सिखा दूंगा, प्राइवेट वाहन से ड्यूटी करने जा रहे थे पुलिसकर्मी,
Read in your preferred language.

हरदोई में मंगलवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरे मामले में दिलचस्प पहलू यह भी है कि जब एसपी ने रवाना किए गए पुलिसकर्मियों की उपस्थिति शाहाबाद सीमा पर जंचवाई तो 474 में से 180 गैर हाजिर मिले। ड़्यूटी से लौटने के बाद इन सभी पर कार्रवाई की तैयारी विभाग कर रहा है। पुलिस लाइन से एसपी केसी गोस्वामी ने मंगलवार को 10 बसों से 474 पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना किया था। पूरे मामले को लेकर एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

ड्यूटी के लिए भेजे गए पुलिस कर्मियों की आवश्यक दवाइयां और पानी की बोतलें उपलब्ध कराई गई थीं। एक बस में मेस की व्यवस्था भी की गई थी। कुछ पुलिस कर्मी घर भागने के चक्कर में बसों से उतरकर सरकारी राइफल सहित प्राइवेट वाहनों से जाने लगे। यह गलत है और अनुशासनहीनता का परिचायक है। कार्रवाई की जाएगी।- केसी गोस्वामी, एसपी