Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, 2024 में केंद्र से हटने जा रही है भाजपा सरकार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल में पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव के आवास पर उनसे मिलने आए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र से हटने जा रही है। जनता इनसे बहुत ही रुष्ट है परेशान है। महंगाई चरम पर है। भाजपा के लोग किसी की सुनते नहीं है। समाजवादी
Share:
मैनपुरी में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, 2024 में केंद्र से हटने जा रही है भाजपा सरकार
Read in your preferred language.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल में पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव के आवास पर उनसे मिलने आए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र से हटने जा रही है। जनता इनसे बहुत ही रुष्ट है परेशान है। महंगाई चरम पर है। भाजपा के लोग किसी की सुनते नहीं है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार की शाम मैनपुरी के करहल पहुंचे। यहां उन्‍होंने पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार का सफाया होना तय हो चुका है। जनता इनसे परेशान हो चुकी है। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए 2024 में केंद्र से भाजपा की सरकार को हटाएगा और पीडीए ही भाजपा को हराएगा।

'एमपी में जीतेंगे मेरे सभी प्रत्‍याशी'
अखिलेश यादव करहल में पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव के आवास पर उनसे मिलने आए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र से हटने जा रही है। जनता इनसे बहुत ही रुष्ट है, परेशान है। महंगाई चरम पर है। भाजपा के लोग किसी की सुनते नहीं है। उन्होंने यह भी कहा, मध्य प्रदेश में जो भी मेरे प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं वह सभी जीतेंगे। उन्होंने कहा, भाजपा के लोगों ने जनता को गुमराह करके और झूठ बोलकर केंद्र में सरकार बनाई। अब इनकी पोल पूरी तौर से खुल चुकी है।

अखि‍लेश बोले- 2024 में जनता बीजेपी के बहकावे में नहीं आएगी
2024 के चुनाव में जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी। अंत में कहा, मैं जहां भी जा रहा हूं जनता भाजपा सरकार की मुझसे शिकायत कर रही है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, धीरज यादव, प्रबल प्रताप यादव, विकल प्रताप यादव, राजीव यादव, सनी यादव, मनोज यादव मिंट आदि मौजूद रहे।