Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

मैनपुरी में खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने काटा, हो गई मौत; घर में मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को खेत पर काम करने के दौरान सांप काट लेने से किसान की मौत हो गई। घरवालों को पता चला तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। मामला किशनी थाना क्षेत्र का है। यहां मंगलवार की सुबह गांव खड़सरिया निवासी किसान
Share:
मैनपुरी में खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने काटा, हो गई मौत; घर में मची चीख पुकार
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को खेत पर काम करने के दौरान सांप काट लेने से किसान की मौत हो गई। घरवालों को पता चला तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

मामला किशनी थाना क्षेत्र का है। यहां मंगलवार की सुबह गांव खड़सरिया निवासी किसान जनवेद शाक्य (35) खेत पर काम करने के लिए गए थे। तभी उन्हें सांप ने काट लिया। हालत बिगडऩे के बाद परिजन जनवेद को लेकर मेडिकल कॉलेज सैफई चले गए। वहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद मौत हो गई।

मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सैफई थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए इटावा भिजवाया। चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। हर संभव सहायता का भरोसा दिया।