Tuesday, 15 September 2026 | 11:06 AM
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: सीएचसी में खुद की ड्रेसिंग करते बुजुर्ग का वीडियो वायरल

लहरपुर (सीतापुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परसेंडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक बुजुर्ग अपने पैर में लगी चोट पर पट्टी बांध (ड्रेसिंग) रहा है। अमौरा मोती सिंह मजरा विक्रमपुर निवासी राजाराम इस वीडियो में अपना उपचार करते दिख रहे हैं।उनका दावा है कि स्वास्थ्य कर्मी न मिलने के
Share:
सीतापुर: सीएचसी में खुद की ड्रेसिंग करते बुजुर्ग का वीडियो वायरल
Read in your preferred language.

लहरपुर (सीतापुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परसेंडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक बुजुर्ग अपने पैर में लगी चोट पर पट्टी बांध (ड्रेसिंग) रहा है। अमौरा मोती सिंह मजरा विक्रमपुर निवासी राजाराम इस वीडियो में अपना उपचार करते दिख रहे हैं।उनका दावा है कि स्वास्थ्य कर्मी न मिलने के कारण उसने अपना इलाज खुद ही किया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सुनील कुमार ने बताया कि दुर्घटना में बुजुर्ग को चोट लगी थी। उसे सीतापुर रेफर किया गया था, लेकिन वह अपना इलाज खुद ही करने लगा। इसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। संवाद