Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
उत्तर प्रदेश

सीतापुर : थानेदार ने महिला को बेल्ट से पिटवाया, शर्मनाक करतूत सामने आने के बाद 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

यूपी में पुलिस की भयावह तस्वीर देखने को मिली है. मामला सीतापुर जिला से जुड़ा है जहां पुलिसकर्मियों ने हैवानियत की हदों को पार करते हुए एक महिला पर खूब कहर बरपाया. महिला की इस कदर पिटाई की गई कि उसके जिस्म में कई जख्म उभर आए. दरअसल क्रूरता और हैवानियत की ये तस्वीर यूपी के सीतापुर की है जहां एक थानेदा
Share:
सीतापुर : थानेदार ने महिला को बेल्ट से पिटवाया, शर्मनाक करतूत सामने आने के बाद 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Read in your preferred language.

यूपी में पुलिस की भयावह तस्वीर देखने को मिली है. मामला सीतापुर जिला से जुड़ा है जहां पुलिसकर्मियों ने हैवानियत की हदों को पार करते हुए एक महिला पर खूब कहर बरपाया. महिला की इस कदर पिटाई की गई कि उसके जिस्म में कई जख्म उभर आए. दरअसल क्रूरता और हैवानियत की ये तस्वीर यूपी के सीतापुर की है जहां एक थानेदार ने ये करतूत की है.

पीड़ित महिला ने ना केवल अपने जख्म दिखाये बल्कि थानेदार ने उसे जो कुछ बोला था वह बताया तो सुनकर लोगों ने भी शर्म से सिर झुका लिया. पीड़िता का आरोप है कि थानेदार ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए महिला से कहा कि इसके अंदर यानी कि महिला के अंदर ज्यादा गर्मी है अगर ज्यादा गर्मी है तो मेरे कमरे में आ जाए….इतना कहते हुए उसने पट्टे यानी बेल्ट से महिला को पीटना शुरू कर दिया. इस मामले में विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई है

सीतापुर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई जांच के उपरांत दोषी पाए गए तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही महिला द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है