Tuesday, 15 September 2026 | 11:07 AM
भारत

सीतापुर: उपजिलाधिकारी लहरपुर ने किया ग्राम पंचायत अंगरासी का निरीक्षण

लहरपुर सीतापुर ब्लाक परसेंडी के ग्राम अंगरासी मे बढ़ते बुखार के प्रकोप को देखते हुए उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य दलबल के साथ ग्राम पंचायत अंगरासी का निरीक्षण किया।उपजिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और लोगो को स्वास्थ्य सेवाओं का सरकार की मंशा के अनुरूप लाभ दिए जाने के सख्त निर्देश
Share:
Read in your preferred language.


लहरपुर सीतापुर ब्लाक परसेंडी के ग्राम अंगरासी मे बढ़ते बुखार के प्रकोप को देखते हुए उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य दलबल के साथ ग्राम पंचायत अंगरासी का निरीक्षण किया।उपजिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और लोगो को स्वास्थ्य सेवाओं का सरकार की मंशा के अनुरूप लाभ दिए जाने के सख्त निर्देश दिए।उसके बाद ग्राम अंगरासी का निरीक्षण किया और गाँव में भीषण गंदगी देखकर भड़क गए और जिम्मेदार लोगों को गाँव में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए।गौरतलब है कि ग्राम अंगरासी मे बड़े पैमाने पर रहस्यमयी बुखार से मौते हो रही हैं।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने बताया कि जो मौते हुई है वह हार्ट अटैक,सांस लेने से हुई है।उन्होंने गाँव के लोगो से संयम बनाये रखने की अपील की है।निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ अनवारुल हक,अनुपम त्रिपाठी,अमित त्रिपाठी,राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर