Friday, 25 September 2026 | 6:03 PM
उत्तर प्रदेश

सीतापुर मछरेहटा: बिजुवामऊ गांव से 19 वर्षीय युवक लापता, पिता ने मछरेहटा थाने में दी तहरीर

Share:
सीतापुर मछरेहटा: बिजुवामऊ गांव से 19 वर्षीय युवक लापता, पिता ने मछरेहटा थाने में दी तहरीर
Read in your preferred language.
सीतापुर / मछरेहटा।* थाना मछरेहटा क्षेत्र के ग्राम बिजुवामऊ निवासी अरविन्द कुमार पुत्र सीताराम का 19 वर्षीय पुत्र विशाल बीते 24 सितंबर 2026 को घर से बिना बताए कहीं चला गया है।

परिजनों के अनुसार विशाल की काफी खोजबीन की गई लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। लापता होते समय वह सफेद रंग की शर्ट, काले रंग का लोवर और पैरों में हवाई चप्पल पहने हुए था। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट और रंग गेहुआं है। वह शाम करीब 5 बजे से घर से लापता है।

इस संबंध में पिता अरविन्द कुमार ने थाना मछरेहटा में लिखित तहरीर देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। पिता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

*प्रार्थी - अरविन्द कुमार, ग्राम- बिजुवामऊ, थाना- मछरेहटा, जनपद- सीतापुर*
*दिनांक - 24/09/2026*