लखीमपुर : पंडित दीन दयाल की जयंती पर नगरपालिका अध्यक्ष विजय रिंकू शुक्ला ने मूर्ति माल्यार्पण किया
पंडित दीन दयाल की जयंती पर नगरपालिका अध्यक्ष विजय रिंकू शुक्ला ने माल्यार्पण किया
By
Mustkeem Anwar
•
Published
25 September 2026, 04:05 PM
•
15 Views
Share:
मूर्ति माल्यार्पण करते हुए
Read in your preferred language.
गोला गोकर्ण नाथ:एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं०दीनदयाल_उपाध्याय जी की जयंती पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय रिंकू शुक्ला ने माल्यार्पण कर बताया की पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रचिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी। इस अवसर पर वैद राम जी रस्तोगी ने बताया की
उनकी जयंती के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गोला प्रखंड में सेवा अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत सरकार की 19 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं के कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन ‘अंत्योदय’ के संकल्प को समर्पित रहा। उनके विचार हमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते हैं। इस जयंती पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार ओर वेद राम जी रस्तोगी,अधिशासी अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।