Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
UP News

सीतापुर : स्वास्थ्यकर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

शहर कोतवाली इलाके में सब्जी लेने गए एक स्वास्थ्यकर्मी को एक युवक ने गोली मार दी। आननफानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। रसूलपुर गांव निवासी बालकराम (45) सीएचसी मिश्रिख में अकाउंटेंट है। पुलिस के मुताबिक वह घर से सब्जी लेने गया था। तभी लौटते समय अज्ञात युवक ने असलहे से
Share:
सीतापुर : स्वास्थ्यकर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर
Read in your preferred language.

शहर कोतवाली इलाके में सब्जी लेने गए एक स्वास्थ्यकर्मी को एक युवक ने गोली मार दी। आननफानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। रसूलपुर गांव निवासी बालकराम (45) सीएचसी मिश्रिख में अकाउंटेंट है। पुलिस के मुताबिक वह घर से सब्जी लेने गया था। तभी लौटते समय अज्ञात युवक ने असलहे से उसके पीठ में गोली मार दी। इससे वहां भगदड़ मच गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि घायल ने एक युवक पर फायरिंग का आरोप लगाया है। आरोपी की पत्नी पीड़ित के साथ काम करती है। मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सवांददाता: श्यामा कुमार मौर्य